घर पर बनाएं चटपटे बनाना कबाब और ककड़ी के अप्पे.

रोज-रोज एक ही तरह का खाना खा कर पक गए हैं. खाना खाने को लेकर बच्चों ने नाक में दम कर रखी है. आप परेशान हो गए रोज नया क्या बनाएं, तो चिंता छड़िए गृहशोभा की खास फूड रेसिपी को नोट कर लें. आज ही अपने घर में बनाएं चटपटे बनाना कबाब और ककड़ी के अप्पे. आइए रेसिपी देखते है.

  1. चटपटे बनाना कबाब

सामग्री

 1.   6 कच्चे केले 

 2. 1/2 कप आलू उबले मैश किए

 3.  2 बड़े चम्मच मैदा 

 4. 1 कप ब्रैडक्रंब्स

 5. 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर 

 6. 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 

 7. 1 छोटा चम्मच चाटमसाला

 8.  2 हरीमिर्चे बारीक कटी 

 9.  1 छोटा चम्मच अनारदाना दरदरा 

 10.  तेल तलने के लिए

 11. नमक स्वादानुसार.

विधि

केलों को आधा उबालें और छील कर मैश कर के आलू के साथ मिला लें. हरीमिर्च व सारे मसाले भी इन के साथ अच्छी तरह मिला लें. तैयार मिश्रण से नीबू के आकार की बौल्स बनाएं और दबा कर कबाब बना लें. मैदे में 4 बड़े चम्मच पानी मिला कर घोल बना लें. कड़ाही में तेल गरम करें. 1-1 कबाब को मैदे के घोल में डुबो कर ब्रैड क्रंब्स में रोल कर के मध्यम आंच पर उलटपलट कर सुनहरा होने तक तलें. चटपटे बनाना कबाब तैयार हैं. इन्हें छोले या चटनी के साथ गरमगरम सर्व करें.

2. ककड़ी के अप्पे

सामग्री

1.   2 कप ककड़ी कद्दूकस की 

 2. 1 कप सूजी

3.  1/2 कप दही 

4. 2 बड़े चम्मच पालक कटा

5.  2 हरीमिर्चें कटी द्य

6.  1 छोटा चम्मच अदरक कटा

7. 1/2 छोटा चम्मच चाटमसाला

8.  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर 

9. 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 

10. 1 बड़ा चम्मच तेल

11. नमक स्वादानुसार.

विधि

कद्दूकस की ककड़ी एक बाउल में डाल कर सूजी और दही के साथ मिला लें. तेल, प्याज, टोमैटो सौस और बेकिंग सोडा छोड़ कर बाकी सारी सामग्री इस में अच्छी तरह मिला कर 15 मिनट के लिए रख दें. अब अप्पा पैन के सभी खानों में 2-2 बूंद तेल डालें. ककड़ी के मिश्रण में बेकिंग सोडा मिला कर 1-1 बड़ा चम्मच इन में डालें. ढक कर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. प्रत्येक अप्पे पर 2-2 बूंद तेल टपका कर पलटें. 2 मिनट और बिना ढके पकाएं. प्याज और टोमैटो सौस के साथ सर्व करें.

टेस्टी मसाला राइस डोनट और कैप्सिकम लौलीपौप घर पर बनाएं

जब हमें शाम को भूख लगती है तो कुछ न कुछ जरुर खाने का मन करता है. ऐसे में कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश देखते है. तो घर में बनाएं टेस्टी मसाला राइस डोनट और कैप्सिकम लौलीपौप. आइए देखिए रेसिपी.

 1. मसाला राइस डोनट

सामग्री

1.  2 कप चावल उबले

 2.  2 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर

 3. 2 आलू उबले 

 4. 1 बड़ा चम्मच प्याज बारीक कटा 

 5.  2 हरीमिर्चें बारीक कटी 

 6.  1 छोटा चम्मच अदरक का लच्छा 

 7.  1/4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 

 8.  1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

 9. 1/2 छोटा चम्मच चाटमसाला 

 10. 1/4 छोटा चम्मच गरममसाला 

 11. थोड़े से छोले उबले और तेल तलने के लिए

12.  नमक स्वादानुसार.

विधि

दोनों आलू छील लें. एक को कद्दूकस करें और दूसरे के छोटे टुकड़े कर लें. चावलों को मैश कर के कद्दूकस किए आलू के साथ मिला लें. तेल, आलू के टुकड़े व उबले छोले छोड़ बाकी सारी सामग्री इन के साथ अच्छी तरह मिला कर डो बना लें. इस डो को तेल लगे सिलीकौन के डोनट मोल्ड्स में भर कर डोनट बना लें.

कड़ाही में तेल गरम करें. सारे डोनट तेल में डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. मसाला राइस डोनट आलू के टुकड़े, उबले छोले व टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें.

2. टेस्टी कैप्सिकम लौलीपौप

सामग्री

1.  1 कप सूजी बारीक 

 2. 1/2 कप आलू उबले मैश किए 

 3. 2 बड़े चम्मच अरारोट 

 4. 1/4 हरी शिमलामिर्च

 5.   1/4 पीली शिमलामिर्च द

 6. 1/4  लाल शिमलामिर्च 

 7.  2 हरीमिर्चें 

 8. 1/2 प्याज

 9.  1/4 खीरा 

 10. 2 बड़े चम्मच हरा धनिया

 11.  1 छोटी गांठ अदरक 

 12. 1 छोटा चम्मच रैड चिली फ्लैक्स 

 13.  1 छोटा चम्मच चाटमसाला

 14.  1/4 कप हरी चटनी 

 15.  तलने के लिए तेल तथा कुछ आइसक्रीम स्टिक्स 

 13.  नमक स्वादानुसार.

विधि

सारी सब्जियां बारीक काट लें. हरी चटनी, तेल तथा आइसक्रीम स्टिक्स छोड़ कर बाकी सारी सामग्री एक बाउल में डाल कर अच्छी तरह मिला कर गूंध लें. आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी मिला लें. 10 मिनट बाद तैयार मिश्रण से नीबू के आकार की बौल्स बनाएं. इन्हें हथेली से दबाएं और इन में आइसक्रीम स्टिक्स लगा कर लौलीपौप बना लें. पैन में तेल गरम करें. तैयार लौलीपौप्स को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई कर के हरी चटनी के साथ गरमगरम सर्व करें.

नास्ते में बनाएं चावल की बड़ी और वैज पोहा बौल्स

सुबह-सुबह नास्ते में क्या बनाएं ये हर महिला की परेशानी है आखिर हेल्दी और टेस्टी डिश कैसे बनाएं. तो चिंता छोड़िए सुबह नास्ते में बनाएं चावल की बड़ी और वैज पोहा बौल्स और भी डिश..

  1. चावल की बड़ी

 सामग्री 

1.   1 कप चावल 

2. 1 हरीमिर्चद्य 

 3. 1/2 कप फूलगोभी कसी

 4.  1/2 चम्मच अदरक कसा

 5.   2 बड़े टमाटर 

 6.  1/4 चम्मच हलदी 

 7. 1/4 चम्मच जीरा 

 8.  1 चम्मच धनिया पाउडर

 9.   1/4 चम्मच गरममसाला 

 10.  1/4 चम्मच लालमिर्च पाउडर 

 11. चुटकीभर हींग

 12.  1 बड़ा चम्मच घी 

 13. तलने के लिए तेल

 14.   1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

 15.   नमक स्वादानुसार. 

 विधि

चावलों को पानी में 1/2 घंटा भिगो कर महीन पीस लें. फिर इस में अदरक, फूलगोभी, हरीमिर्च और नमक मिला कर अच्छी तरह फेंट लें. कड़ाही में तेल गरम कर मिश्रण की छोटीछोटी बडि़यां बना कर तल लें. एक कड़ाही में घी गरम कर जीरा, हलदी, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर और हींग डालें. इस में टमाटरों को मिक्सी में पीस कर डाल अच्छी तरह भून लें. 1 कप पानी और बडि़यां डाल कर 8-10 मिनट हलकी आंच पर पकने दें. फिर धनियापत्ती डाल कर परांठों के साथ परोसें.

 2. वैज पोहा बौल्स  

सामग्री  

 1.  1 कप पोहा

 2. 1-1 बड़ा चम्मच लाल, पीली, व हरीमिर्च बारीक कटी

 3.  1 छोटा प्याज बारीक कटा

 4.   2 छोटी गाजर कसी

  5. 2 बड़े चम्मच कच्चा नारियल कसा

  6.  हरीमिर्च बारीक कटी

 7.   1 बड़ा चम्मच तेल

 8.  1 बड़ा चम्मच गाढ़ा दही

 9.   1/2 चम्मच सरसों

 10. करीपत्ता

 11.   हरीमिर्च कटी

 12. नमक स्वादानुसार.  

विधि

पोहे को पानी से धो कर छलनी में पानी निकालने के लिए रखें. फिर इस में सभी शिमलामिर्च, प्याज, हरीमिर्च, कच्चा नारियल, गाजर, दही व नमक मिलाएं. अच्छी तरह मिला कर इस की छोटीछोटी बौल्स बनाएं. फिर स्टीमर में 10-12 मिनट स्टीम करें. कड़ाही में तेल गरम कर सरसों डालें. भुनने पर करीपत्ता और हरीमिर्च डाल कर पोहे की बौल्स डाल अच्छी तरह मिलाएं और फिर एक प्लेट में सजा कर चटनी के साथ परोसें.

3. बाजरा मेथी परांठा 

सामग्री 

1.  2 कप बाजरे का आटा

 2. 1/2 कप मेथी कटी

 3.  1 छोटा टुकड़ा अदरक

 4.  1 हरीमिर्च कटी

 5. 1/4 कप दही

6.  2 छोटे चम्मच तेल

7.  नमक स्वादानुसार.  

विधि

बाजरे के आटे को छान लें. अदरक और हरीमिर्च को पीस लें. बाजरे के आटे में पिसा अदरक, हरीमिर्च, मेथी, तेल और नमक डाल कर दही के साथ आटा गूंध लें. इस आटे की लोइयां बना कर रोटियां बना लें. गरम तवे पर तेल लगा कर दोनों तरफ से सेंकें. गरमगरम परांठे सब्जी के साथ परोसें.

किट्टी पार्टी में बनाएं ये स्नैक्स

आमतौर पर महिलाएं यह सोचती है कि इस बार किट्टी पार्टी में क्या स्नैक्स बनाएं चिंता बिल्कुल न करें लेडीज. किट्टी पार्टी में बनाएं ये जायकेदार रेसिपी.

  1. बेसन की बाटी

सामग्री

1.  11/2 कप बेसन

 2. 1/2 कप मक्के का आटा

 3.  2 बड़े चम्मच घी 

4.  1/2 कप पनीर

 5.  1 हरीमिर्च कटी

 6.  1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

7.   तलने के लिए तेल 

8. नमक स्वादानुसार.

विधि

मक्के के आटे को छान कर बेसन, घी और नमक मिला कर गूंध लें. उबलते पानी में आटे की लोइयां बना कर 8-10 मिनट पकाएं. पानी से निकाल कर अच्छी तरह मसल कर छोटीछोटी बौल्स बनाएं. पनीर को मसल कर उस में धनियापत्ती, हरीमिर्च और नमक मिलाएं. आटे की छोटीछोटी बौल्स के बीच पनीर का मिश्रण भर कर अच्छी तरह बंद कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें, सरसों के साग के साथ सर्व करें.

2. मक्का पापड़ी चाट

सामग्री

 1.  1 कप मक्के का आटा

2. 1/4 कप मैदा 

3. 1 बड़ा चम्मच तेल

4.  1/2 कप दही 

5. 1 बड़ा चम्मच हरी चटनी

6. 1 बड़ा चम्मच सोंठ 

 7. 1 उबला आलू

8. 1 प्याज बारीक कटा 

9. 1 टमाटर बारीक कटा

 10.  1 हरीमिर्च बारीक कटी

11.  1 छोटा चम्मच धनियापत्ती कटी

12. लालमिर्च पाउडर 

13. तलने के लिए तेल

14. नमक स्वादानुसार.

विधि

मक्के के आटे और मैदे को छान कर नमक और तेल डाल कर गूंध लें. इसे पतला बेल कर तिकोने आकार में काट लें. गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. प्लेट में निकाल कर इस के ऊपर प्याज, टमाटर व आलू काट कर डालें. ऊपर से दही, चटनी, सोंठ और धनियापत्ती, हरीमिर्च और नमक डाल कर सर्व करें.

 3. सरसों पालक के कटलेट

सामग्री

 1. 2 कप पालक कटा 

 2. 2 कप सरसों कटी 

 3. 1 छोटा टुकड़ा अदरक

 4.  1 हरीमिर्च कटी 

  5. 2 ब्रैडस्लाइस 

  6.  1/2 कप पनीर

  7.   2 बड़े चम्मच मक्खन 

  8.  नमक स्वादानुसार.

विधि

पालक और सरसों को स्टीम कर लें. फिर इसे अदरक और हरीमिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें. ब्रैडस्लाइस का मिक्सी में चूरा कर लें. फिर ब्रैड चूरा, पनीर, पालक व सरसों का पेस्ट और नमक मिला लें. टिकियां बना कर गरम तवे पर मक्खन के साथ दोनों तरफ से सेंक कर सौस के साथ गरमगरम परोसें.

 4. कौलिफ्लौवर पेटी

सामग्री

 1.  1 कप चावल पके

 2.  1 कप गोभी कसी

 3. 1/4 कप बादाम का पेस्ट

 4.  1 प्याज कटा

 5. 1/2 चम्मच अदरक बारीक कटा

 6.  1 हरीमिर्च कटी

 7.  2-3 बड़े चम्मच तेल

 8.  नमक स्वादानुसार.

विधि

चावलों को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें. अब इस में गोभी, बादाम का पेस्ट, हरीमिर्च, प्याज, अदरक व नमक अच्छी तरह मिला लें. आकार दे कर कटलेट बना गरम तवे पर तेल लगा दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका कर चटनी के साथ गरमगरम परोसें.

ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी लौकी पालक बौल्स और आलू लच्छा पनीर बौल्स

हर घर में महिलाएं आमतौर पर काफी चिंतित रहती है नाश्ते में क्या बनाएं जो सेहत के लिए हेल्दी हो. बच्चों से लेकर बड़ो के लिए घर पर ब्रेकफास्ट में बनाएं हेल्दी लौकी पालक बौल्स और आलू लच्छा पनीर बौल्स. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते है.

  1. लौकी पालक बौल्स 

सामग्री

  1. 1 छोटी लौकी

  2. 100 ग्राम पालक 

  3. 2 हरीमिर्चें

   4. 1/2 कप बेसन 

   5. 1 छोटा चम्मच जीरा 

   6.  1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 

  7.  चुटकीभर हींग 

  8.  1 छोटा चम्मच अनारदाना सूखा 

  9.  रिफाइंड तेल तलने के लिए 

  10.  नमक स्वादानुसार.

विधि

लौकी छील बारीक कस कर निचोड़ लें. पालक अच्छी तरह धो कर बारीक काट लें. हरीमिर्च भी बारीक काट लें. तेल को छोड़ कर बाकी सारी सामग्री मिला लें. तेल गरम करें. तैयार सामग्री की बौल्स बना कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें. गरमगरम लौकी पालक बौल्स चटनी के साथ सर्व करें.

 2. आलू लच्छा पनीर बौल्स

सामग्री

  1.  250 ग्राम पनीर 

  2.  4 बड़े आकार के आलू 

  3.  2 बड़े चम्मच मैदा 

  4. 2 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर 

  5.  1 छोटा चम्मच हरीमिर्च पेस्ट 

  6.  1/2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट 

  7.  1/2 छोटा चम्मच गरममसाला 

  8.  1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

  9.  1 छोटा चम्मच नीबू का रस 

  10. 2 बड़े चम्मच धनियापत्ती कटी 

  11.  1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च कुटी 

  12.  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च कुटी 

  13.  तेल तलने के लिए 

  14.  नमक स्वादानुसार.

विधि

पनीर के क्यूब्स काट कर एक बाउल में डाल लें. हरीमिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट, आधी धनियापत्ती, गरममसाला, हलदी पाउडर, नीबू का रस, कालीमिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और पनीर को मैरीनेट होने के लिए रख दें. आलुओं को छील कर मोटामोटा कद्दूकस कर के 2-3 बार पानी से धो कर दूसरे बाउल में डालें. इस में मैदा, कौर्नफ्लोर, बची धनियापत्ती, कुटी लालमिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें. इस तरह आलू के लच्छे का चिपचिपा सा डो बन जाएगा.

हथेली पर पानी लगा कर 1 बड़ा चम्मच तैयार डो का रखें. इस पर पनीर का 1 क्यूब रख कर आलू के लच्छे से कवर कर के बाउल बना लें. इसी प्रकार बाकी बौल्स भी तैयार कर लें. कड़ाही में तेल गरम कर के सभी बौल्स को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. गरमगरम आलू लच्छा पनीर बौल्स हरी चटनी और मैरीनेटेड पनीर क्यूब्स के साथ परोसें.

 

कंफर्ट फूड की बात ही अलग है

कभी-कभी नॉनवेज फूड खाने की बजाय कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो थोड़ा स्पाइसी भी हो और कंफर्ट फूड का मजा भी दे. ऐसे में जैकफ्रूट यानी कटहल से बेहतर भला और कौन सी डिश होगी. कटहल की डिश बनाने का खयाल जैसे ही दिमाग में आता है वैसे ही वो मां के हाथ की बनाई कटहल की सब्जी भी याद आ जाती है. साथ ही याद आती है वो मीठी सी नोकझोंक कि मुझे तो कटहल का बीज ज्यादा परोसना या फिर मुझे तो कटहल सिर्फ चावल के साथ खाना है.

इन सब के बीच मां कैसे स्वाद और मीठी नोकझोंक का संतुलन बना लेती थी, सोच कर आज भी मुस्कुराहट आ ही जाती है.स्वाद की उस याद को फिर से जगाने के लिए कटहल की करी बनाइए और मसालों के संतुलन को सनराइज़ पर छोड़ दीजिए. सनराइज़ गरम मसाला आपकी कटहल करी में स्वाद का ऐसा जादू चलाएगा कि मीठी नोकझोंक का वो दौर डाइनिंग टेबल पर फिर वापस आएगा. कोई राइस के साथ मांगेगा तो कोई कहेगा कि मुझे तो थोड़ा ही मिला. तो आइए, जगाते हैं कटहल करी के स्वाद का जादू.

कटहल करी

सामग्री

1. 500 ग्राम कटहल क्यूब्स में कटा

2. 1/2  चम्मच हल्दी पाउडर

3. प्याज कटे

4. 1 चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट

5. 2 टमाटरों का पेस्ट

6. 1 बड़ा चम्मच सनराइज़ गरम मसाला

7. तेल जरूरतानुसार

8. नमक स्वादानुसार.

विधि

पैन में थोड़ा सा तेल गरम कर कटहल क्यूब्स को हल्का तल लें. अब बचे तेल में प्याज पारदर्शी होने तक भूनें. अदरकलहसुन का पेस्ट भी मिला दें और चलाते हुए भूनें. अब हल्दी और सनराइज़ गरम मसाला मिलाकर धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक भूनें. टमाटर का पेस्ट मिलाकर कुछ देर भूनें फिर कटहल क्यूब्स को इसमे मिक्स कर दें. मध्यम आंच पर अच्छी तरह चलाते हुए भूनें. अब नमक और जरूरतानुसार पानी मिलाकर कटहल मुलायम होने तक पकाएं. धनियापत्ती से गार्निश कर लच्छा परांठा या फिर चावल के साथ परोसें.

चटपटी रैसिपीज: चटपटी टमाटर भुजिया और ब्रैड चौप्स

चटपटा खाने का मन आपका करता है तो घर में बनाएं ये चटपटी रैसिपीज. शाम के समय भूख लगती है. उस समय घर पर बनाएं चटपटी टमाटर भुजिया और ब्रैड चौप्स जो स्वाद से भरपूर है. आइए आज बनाते है ये चटपटी रैसिपीज.

  1. चटपटी टमाटर भुजिया

सामग्री

1.  2 सख्त टमाटर मध्यम आकार पके हुए

  2.   1/4 कप थिक हरी चटनी

  3.   1 कप बेसन द

  4.  1 बड़ा चम्मच चावल का आटा

  5.   1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च कुटी

 6.   1/2 छोटा चम्मच अजवायन

 7.  1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर भुना

 8.   चुटकीभर हींग

 9.  1 छोटा चम्मच चाटमसाला

 10.   तेल तलने के लिए

11.   नमक स्वादानुसार.

विधि

टमाटरों को धोपोंछ लें. इन के 4-4 स्लाइस कर के इन पर हरी चटनी लगा कर रख दें. एक बौल में बेसनचावल का आटा और चाटमसाला छोड़ कर बाकी सारे सूखे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिला लें. फिर थोड़ाथोड़ा पानी मिला कर गाढ़ा घोल बना कर

10 मिनट के लिए ढक कर रख दें. कड़ाही में तेल गरम करें. चटनी लगे टमाटर के स्लाइसेज पर बेसन का घोल लपेट कर इन्हें मध्यम आंच पर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. इन पर चाटमसाला बुरकें और टोमैटो कैचअप के साथ गरमगरम सर्व करें.

2. ब्रैड चौप्स

सामग्री

 1. 6 ब्रैड स्लाइस

 2.  2 बड़े आकार के आलू उबले व मैश किए

 3.  1/2 कप बेसन 

 4. 1 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी

 5.  1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा

 6.  1/2 छोटा चम्मच काला नमक

 7.  1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर

 8.  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

 9.  1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर भुना

 10.  1 छोटा चम्मच चाटमसाला

 11.  2 बड़े चम्मच हरी चटनी

 12.  2 बड़े चम्मच इमली की सोंठ

 13.  1 बड़े आकार का प्याज बारीक कटा

 14.  1 बड़े आकार का टमाटर बारीक कटा

 15.  1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

 16.   2 बड़े चम्मच तेल

 17. नमक स्वादानुसार.

विधि

ब्रैडस्लाइसेज को पानी में डिप कर के निचोड़ कर एक बाउल में डाल लें. इस में मैश किए आलूबेसनहरीमिर्चअदरककाला नमककालीमिर्च पाउडरलालमिर्च पाउडरजीरा पाउडरनमक और चाटमसाला डाल कर मिलाएं और गूंध कर डो जैसा बना लें. इस डो से मनचाही आकार के चौप्स बना लें. तवा गरम करें और तेल लगा कर आंच धीमी कर लें. चौप्स को सुनहरा होने तक सेंक लें. ब्रैड चौप्स को सोंठहरी चटनीप्याजटमाटर और धनियापत्ती के साथ सर्व करें.

गट्टे का पुलाव और शाही भिंडी

घर पर बनाएं चटपटे जायकेदार ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़े तक को पसंद करेंगे डिश. आज ही बनाएं ये रेसिपी.

 1. स्पाइसी रैसिपीज गट्टे का पुलाव

सामग्री  

1. 2 कप बेसन

 2.   थोड़ा सा दही

 3.   1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

 4.   1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च

 5. 1 बड़ा चम्मच प्याज चौकोर कटा

 6.  2 प्याज पिसे 

 7.  4-5 कलियां लहसुन पिसा

 8.   1 इंच टुकड़ा अदरक का कसा हुआ

 9.  4-5 बड़ी इलायची 

10.  4-5 छोटी इलायची

 11.   2 छोटे टुकड़े दालचीनी 

12.  4-5 लौंगद्य  5-6 साबूत कालीमिर्च 

 13. चुटकीभर हींग

14.   2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर

15.  1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

16. 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

17.   1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

18.   थोड़ी सी धनियापत्ती कटी

19.  थोड़ी सी हरीमिर्च कटी हुई

 20.  2-3 तेजपत्ते 

21. घी या तेल आवश्यकतानुसार

 22.  1/4 कप घी 

 23.  1 कप चावल

 24.   नमक स्वादानुसार.

विधि

बेसन को छान कर उस में नमक, लालमिर्च, अजवाइन और इच्छानुसार चौकोर कटा प्याज डाल कर पानी की मदद से बेसन का रोल बना कर भाप में पकाएं. पानी से निकाल कर अलग रखें व ठंडा होने पर गोलगोल कतले काटें. घी गरम करें व सुनहरा लाल होने तक तल कर अलग रखें. घी गरम करें व लालमिर्च व साबूत खड़ा गरममसाला डाल कर चटकाएं. दही में सारा पाउडर मसाला व नमक डालें. पिसा प्याज, लहसुन व अदरक डाल कर अच्छी तरह भूनें. दही में मिला मसाला डाल कर अच्छी तरह भूनें. गट्टों वाला उबला पानी लगभग 21/2 प्याले डाल कर उबालें व गट्टे गलाएं. 1 बड़ा चम्मच तेल या घी गरम करें. तेजपत्ते डाल कर करारे करें फिर चावल और गट्टे डाल कर ढक कर पुलाव तैयार करें. हरीमिर्चों व धनियापत्ती से सजा कर परोसें.

2. शाही भिंडी

सामग्री

 1.  250 ग्राम भिंडी लंबे टुकड़ों में कटी

 2. 1-2 हरीमिर्चें

 3. 1 प्याज कटा 

 4. 1 टमाटर कटा

 5. 1 चम्मच काजू का पाउडर 

 6. 1 बड़ा चम्मच क्रीम 

 7. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन 

 8. चुटकीभर हींग 

 9. 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

 10. 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 

 11. 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर 

 12. 1/4 छोटा चम्मच गरममसाला पाउडर

 13. तलने के लिए पर्याप्त तेल 

 14. थोड़ी सी धनियापत्ती कटी 

 15. थोड़ा सा बारीक अदरक कटा

 16.  3-4 कलियां लहसुन 

 17. नमक स्वादानुसार.

विधि

कड़ाही में तेल गरम कर के भिंडी तल कर निकाल लें. इसी तेल में प्याज भून लें. तले हुए प्याज को टमाटर, अदरक, लहसुन व हरीमिर्चों के साथ पीस लें. कड़ाही में तेल गरम कर के अजवायन डालें. फिर सारे मसाले डाल कर भून लें. मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब नमक, काजू का पाउडर डाल कर तली भिंडी मिला कर अच्छी तरह भून कर धनियापत्ती से सजा कर परोसें.

फूलगोभी के डंठल की अमेजिंग चटनी

बचपन में काफी लोगों ने अपने घर की बुजुर्ग महिलाओं को खाने के बचे हुए टुकड़ों का रचनात्मक तरीके से उपयोग करते हुए देखा होगा. उन्हीं पुरानी यादों से प्रेरित होकर, आमतौर पर फेंक दी जाने वाली सब्जियों के छिलकों का उपयोग करके “सस्टेनेबिलिटी चटनी” बनाने के विचार को हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

कम्पास ग्रुप इंडिया में पाककला और सीपीयू के उपाध्यक्ष अर्ज्यो बनर्जी के मुताबिक यह फूलगोभी के डंठल की अमेजिंग चटनी न केवल भोजन में वैरायटी और स्वाद को बढ़ावा दे सकती है बल्कि भोजन की बर्बादी को कम करने के लिए भी प्रेरित करती है. यही नहीं इसमें प्रयोग किये गये अदरक, लहसुन, हल्दी और विभिन्न मसाले नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर का काम भी करते हैं.

असल में यह रेसिपी खाना पकाने में रचनात्मकता और भोजन के पोषण मूल्य को बढ़ाते हुए रसोई के कचरे को पुन: उपयोग करने के अभिनव तरीके खोजने के महत्व पर जोर देती है. अधिकांश लोग फूलगोभी के डंठल को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। अर्ज्यो बनर्जी के अनुसार फूलगोभी के डंठल की चटनी बनाना आसान है और इसके लिए केवल कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है. आइए जानते हैं तरीका-

कैसे बनाएं फूलगोभी के डंठल की चटनी की रेसिपी?

फूलगोभी के डंठल की चटनी बनाने के लिए आपको आवश्यकता होगी:

1. 250 ग्राम फूलगोभी के डंठल नरम होने तक उबालें

 2. 240 ग्राम चने उबले हुए

 3. 40 ग्राम तेल ऑलिव एक्स्ट्रा वर्जिन

 4. 40 ग्राम नींबू का रस

 5. 20 ग्राम ताहिनी

 6. 20 ग्राम लहसुन का पेस्ट

 7. 06 ग्राम नमक

 8. 02 ग्राम लाल शिमला मिर्च पाउडर (गार्निश के लिए)

 9. 04 ग्राम जीरा पाउडर भुना हुआ और कुचला हुआ

फूलगोभी के डंठल की चटनी बनाने का तरीका

  • चने को रात भर भिगो दें,
  • फूलगोभी के डंठल को अच्छी तरह साफ करके धो लीजिये.
  • चने और डंठल को नरम होने तक उबालें.
  • फूड प्रोसेसर में उबली हुई फूलगोभी के डंठल का बारीक पेस्ट बना लें
  • पेस्ट को एक कटोरे में लें, उसमें जैतून का तेल, नींबू का रस, लहसुन का पेस्ट, ताहिनी और नमक, भुना जीरा पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा करें.
  • इसे सर्विंग या डिपिंग बाउल में रखें। जैतून के तेल और लाल शिमला मिर्च से गार्निश करें.
  • गर्म टोस्ट के साथ परोसें.
  • अपने पसंदीदा व्यंजन के साथ फूलगोभी के डंठल की चटनी का आनंद लें.
  • यह चटनी न केवल भोजन में विविधता और स्वाद बढ़ाती है बल्कि भोजन की बर्बादी को कम करने में भी भूमिका निभाती है.

एक्सपर्ट के अनुसार यह विधि रसोई के वेस्ट को दोबारा उपयोग करने और खाना पकाने में पोषण मूल्य को बढ़ावा देने के नए तरीकों के महत्व को बढ़ाता है.

Cook Book special: टेस्ट औफ मालाबार

फेमस कुक शेफ हरपाल सिंह शोखी के जायके घर में एक बार जरुर ट्राई करें. टेस्ट से भरपूर मालाबार. आज ही घर पर बनाएं ये रेसिपी स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाओ. आइए देखें ये रेसिपी.

  1. चिकन सुक्का

सामग्री

1.  6 बड़े चम्मच औयल

 2.  3-4 हरी इलाइची 

 3. 2-3 दालचीनी 

  4. 2 चक्र फूल 

   5. 9-10 लौंग 

   6. 2 छोटे चम्मच जीरा 

   7. 11/2 छोटे चम्मच साबूत धनिया 

   8. 2 छोटे चम्मच कालीमिर्च 

   9. 5-6 साबूत लालमिर्च

  10. 1/2 कप कद्दूकस किया नारियल 

  11. 3 प्याज मीडियम आकार के कटे 

  12. 1 बड़ा चम्मच खसखस 

  13. 11/2 बड़े चम्मच अदरक कटा 

   14. 11/2 बड़े चम्मच लहसुन कटा 

   15. 3-4 हरीमिर्चें 

   16. 15-20 करीपत्ते 

   17. 11/2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर 

   18. 2 छोटे चम्मच लालमिर्च पाउडर 

   19. 1 छोटा चम्मच गरममसाला

    20.  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

   21. 800 ग्राम चिकन द्य नमक स्वादानुसार.

विधि

एक पैन में घी गरम कर के उस में थोड़ी हरी इलायची, दालचीनी, चक्र फूल, लौंग, जीरा, साबूत धनिया, कालीमिर्च, प्याज, कद्दूकस किया नारियल डाल कर चलाते हुए 8-10 मिनट तक अच्छे से पकाएं. अब इस में खसखस डालकर अच्छे से चलाएं. फिर इसे एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा कर इस मिक्स्चर को जार में ब्लैंड कर इस का स्मूद पेस्ट बनाएं. अब पैन में आयल डाल कर उस में चक्र फूल, दालचीनी, लौंग, कटा अदरकलहसुन डाल कर अच्छे से कुछ सैकंड तक चलाएं. अब इस में करीपत्ता, कटी हरीमिर्च डाल कर उस में ग्राइंड किए पेस्ट डाल कर थोड़ा और चलाएं. फिर इस में हलदी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, गरममसाला और नमक डाल कर तब तक पकाएं, जब तक मसाला औयल न छोड़ दे. फिर इस में चिकन डाल कर इसे मीडियम आंच पर 20 मिनट तक पकाएं. फिर चिकन सुक्का को धनियापत्ती से गार्निश कर के गरमगरम सर्व करें.

2. साउथ इंडियन ब्लैक पैपर चिकन  

सामग्री

1.  2 चिकन ब्रस्ट 

  2. 2 छोटे चम्मच सोया सौस 

  3. 2 छोटे चम्मच विनेगर 

  4. 2 छोटे चम्मच कालीमिर्च पाउडर 

  5. 1 बड़ा चम्मच मैदा 

  6. 1 बड़ा चम्मच कौर्न स्टार्च 

  7. 1 साबूत अंडा 

  8. फ्राई करने के लिए औयल 

  9. 1 बड़ा चम्मच लहसुन कटा 

  10. 1 बड़ा चम्मच अदरक कटा

  11.  4-5 हरीमिर्चें कटी 

  12. 6-7 करीपत्ते 

  13. 1 प्याज कटा 

  14. 1 छोटा प्याज क्यूब्स में कटा 

  15. 1 छोटा शिमलामिर्च क्यूब्स में कटा 

  16. 3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सौस 

  17. थोड़ी सी स्प्रिंग ओनियन 

  18. स्वादानुसर नमक.

विधि

सब से पहले चिकन ब्रैस्ट को छोटे क्यूब्स में काट लें. इसी बीच पैन में फ्राई करने के लिए औयल गरम करें. अब एक बाउल में चिकन डाल कर उस में नमक, सोया सौस, विनेगर, कालीमिर्च पाउडर, मैदा, कौर्न स्टार्च और अंडा डाल कर उसे अच्छे से मिक्स करें. जब औयल गरम हो जाए, तब उस में मैरिनेट चिकन को डाल कर तब तक फ्राई करें, जब तक वह नर्म न पड़ जाए. अब अन्य पैन में औयल को गरम कर के उस में कटा हुआ लहसुनअदरक, हरीमिर्च व कालीमिर्च पाउडर को डाल कर 1 मिनट तक अच्छे से चलाएं. अब इस में करीपत्ता, कटे प्याज डाल कर 3-4 मिनट तक और पकाएं. अब इस में क्यूब ओनियन व शिमलामिर्च डाल कर 2 मिनट तक चलाएं. फिर इस में सोया सौस, विनेगर, ग्रीन चिली सौस, नमक, स्प्रिंग ओनियन और फ्राइड चिकन डाल कर 1 मिनट तक अच्छे से मिलाते हुए चलाएं. अब इसे बाउल में निकाल कर स्प्रिंग ओनियन से गार्निश कर के गरमगरम सर्व करें.

3. मालाबारी परांठा

चिकन घी रोस्ट सामग्री 

 1. 200 ग्राम चिकन क्यूब में कटा 

 2. 3-4 बड़े चम्मच घी 

 3. 4-5 सूखी लालमिर्च 

 4. 1 बड़ा चम्मच साबूत धनिया 

 5. 1 छोटा चम्मच जीरा 

  6. 1 छोटा चम्मच सौंफ 

  7. 1/2 इंच दालचीनी 

  8. 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च 

  9. 3-4 लौंग द्य थोड़ा सा नीबू का रस 

  10. 1 इंच अदरक कटा 

  11. थोड़ा सा लहसुन कटा 

  12. 17-18 करीपत्ते 

  13. 1 प्याज कटा

  14.  एकचौथाई छोटा चम्मच हलदी पाउडर

   15.  एकचौथाई कप दही 

   16. 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया गुड़ 

  17. 1 छोटा चम्मच इमली का पल्प 

   18. 2 मलबारी परांठे 

   19. स्वादानुसार नमक.

विधि

पैन गरम कर के लालमिर्च, साबूत धनिया, जीरा, सौंफ, दालचीनी, कालीमिर्च को तब तक  ड्राई रोस्ट करें, जब तक मसालों से खुशबू न आने लगे. अब इसे ग्राइंडर में डाल कर नीबू का रस, अदरकलहसुन, थोड़े सा करीपत्ते और 1/2 कप पानी डाल कर फाइन पेस्ट बनाएं. अब इस मिक्स्चर में चिकन डाल कर नमक, हलदी पाउडर डाल अच्छे से मिला कर 1 घंटे के लिए एक तरफ रख दें. अब पैन में घी गरम कर के उस में बचे करीपत्ते और प्याज डाल कर 1 मिनट तक अच्छे से चलाएं. फिर इस में मैरिनेट चिकन डाल कर अच्छे से मिला कर 14-15 मिनट तक पकाएं. अब इस में दही, गुड़ और इमली का पल्प डाल कर तब तक पकाएं, जब तक मिक्स्चर ड्राई न हो जाए. इसी बीच परांठे को दोनों तरफ से गरम कर के उस पर लैटूस लीव रख कर उस पर तैयार चिकन रख कर परांठे को बीच से आधा कर गरमगरम सर्व करें.

4. पनियारम

सामग्री

 1.  1 कप पूरी रात भीगे चावल 

 2. एकचौथाई कप पूरी रात भीगी उरद दाल 

 3. 3 बड़े चम्मच दही 

 4. एकचौथाई छोटा चम्मच हींग 

 5. 1 छोटा चम्मच मेथी दाना.

सामग्री तड़के की

 1.  1 बड़ा चम्मच औयल 

 2. एकचौथाई छोटा चम्मच हींग 

 3. 1 छोटा चम्मच सरसों 

 4. 1 छोटा चम्मच उरद दाल 

 5. 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कटा 

 6. 4-5 हरीमिर्च कटी 

 7. 8-10 करीपत्ते 

 8. 1 छोटी गाजर कटी हुई 

 9. 1 प्याज मीडियम आकार की कटी 

 10. एकचौथाई कप कद्दूकस किया नारियल 

 11. 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 

 12. नमक स्वादानुसार.

विधि

चावल और उरद दाल से पानी निकाल कर ग्राइंडर में ग्राइंड करें. फिर इस में दही, हींग, मेथी दाना डाल कर इस का स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब इसे एक बाउल में निकाल कर एक तरफ रख दें. अब एक पैन में औयल गरम कर के उस में हींग, सरसों, उरद दाल डाल कर 1 मिनट तक चलाएं. फिर इस में गाजर डाल कर 2 मिनट तक और चलाएं. अब इसे बैटर में डाल कर इस में प्याज, नारियल और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स करें. अब पनियारम पैन को गरम कर के उस में औयल डाल कर बैटर डालें. फिर 2-3 मिनट तक उलटपलट कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. फिर इन्हें सर्विंग बाउल में निकाल कर कोकोनट चिली सौस के साथ गरमगरम सर्व करें.

5. मैसूर बोंडा

सामग्री

 1.  1 कप मैदा 

 2. 2 बड़े चम्मच चावल का आटा 

 3. 3 बड़े चम्मच दही 

 4. 3 हरीमिर्चें कटी 

5. 1 छोटा चम्मच जीरा 

 6. 1 प्याज मीडियम आकार का कटा

 7.  1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

 8. स्वादानुसार नमक.

सामग्री चटनी की

1.  एकचौथाई कप कद्दूकस किया नारियल

 2.  2 बड़े चम्मच चना दाल रोस्ट की 

 3. 3 हरीमिर्चें कटी द्य थोड़ी सी धनियापत्ती

 4.  थोड़ी सी पुदीनापत्ती 

 5. थोड़ा सा नीबू का रस 

 6. स्वादानुसार नमक.

टेंपरिंग के लिए सामग्री

  1. 1 बड़ा चम्मच औयल 

  2. एकचौथाई छोटा चम्मच हींग 

  3. 1/2 छोटा चम्मच सरसों 

 4. 1 छोटा चम्मच उरद दाल 

 5. 16-18 करीपत्ते.

विधि

एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, चावल का आटा, दही, कटी हरीमिर्च, अदरक, प्याज, जीरा, नमक, सोडा और पानी डाल कर इस का गाढ़ा बैटर तैयार करें. फिर इसे एक तरफ रख दें. अब ग्राइंडर जार की मदद से कद्दूकस किया नारियल, चना दाल, हरीमिर्च, धनिया व पुदीनापत्ती, नमक, नीबू का रस और पानी डाल कर इस का स्मूद पेस्ट बनाएं. अब इसे भी बाउल में निकाल कर एक तरफ रख दें. अब पैन में औयल को गरम कर के उस में हींग, सरसों, उरद दाल को डाल कर एक मिनट तक चलाएं. अब इस में करीपत्ता डाल कर 10 सैकंड तक चलाएं. अब इसे तैयार चटनी पर डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब कड़ाही में औयल गरम करें. अब तैयार बैटर में कद्दूकस किया नारियल, धनियापत्ती डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर अपने हाथों पर पानी लगा कर इस बैटर से नीबू के आकार की बौल्स बना कर उसे मीडियम आंच पर सुनहरा व क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर कोकोनट चटनी के साथ सर्व करें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें