Cook Book special: मजेदार मालवानी स्वाद

घर पर बनाएं बेहद आसानी से मजेदार मालवानी स्वाद की डिश. आज ही बनाएं कुर्ल्याणचे सुक्के और कटाची आमटी.

कुर्ल्याणचे सुक्के

सामग्री

1.  4 बड़े क्रेब्स (केकड़े) जिन में हरेक का वजन 500 ग्राम के लगभग हो

  2. 2 बड़े चम्मच बटर

  3. 2 बड़े चम्मच इमली का पल्प 

  4. 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट 

  5. एकचौथाई छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

  6. 2 बड़े चम्मच टोमैटो प्यूरी 

  7. नमक स्वादानुसार.

सामग्री स्पाइस मिक्स की 

1.  2-3 बड़ी सूखी लालमिर्च 

  2. 2 बड़े चम्मच साबूत धनिया 

  3. 2 बड़े चम्मच कालीमिर्च 

  4. 11/2 बड़े चम्मच जीरा 

  5. थोड़े से फ्रैश करीपत्ते 

  6. गार्निश करने के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती.

विधि

सब से पहले क्रेब्स को धो कर साफ कर लें. उन के ऊपर की शैल को निकाल कर फेंक दें. पंजे और भीतरी खोल को तोड़ कर सारा पानी निकाल लें. अब क्रेब्स शैल्स और पंजों को सौस पैन में ठंडे पानी में डाल कर एक उबाल आने दें. अब इसे 3-4 मिनट तक उबलने दें और फिर पानी निकाल कर शैल्स से मीट को अलग कर दें. अब स्पाइस मिक्स की सारी सामग्री को फ्राइंग पैन में डाल कर मीडियम आंच पर तब तक ड्राई रोस्ट करें, जब तक कि इन मसालों से खुशबू न आने लगे. अब इन मसालों को मूसलदानी में डाल कर इन का दरदरा पाउडर तैयार करें. अब एक बड़े फ्राइंग पैन को मीडियम आंच पर गरम कर के उस में बटर डालें. फिर इस में इमली का पल्प, लहसुन का पेस्ट, हलदी और टोमैटो प्यूरी डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं. अब इस में तैयार स्पाइस पेस्ट डाल कर चलाते हुए इसे तब तक पकाएं जब तक मिक्स्चर गाढ़ा न हो जाए. अब इस में क्रैब मीट, पंजे और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें और इसे जब तक पकाएं जब तक यह मिक्स्चर क्रेब्स पर अच्छे से कोट न हो जाए. अब इसे आंच से उतार कर धनियापत्ती से गार्निश कर के रोटी या परांठों के साथ सर्व करें.

  2. कटाची आमटी

सामग्री मीठी और मसालेदार दाल की

1. 1/2 कप चने की दाल 1 घंटा भीगी हुई

2. चुटकीभर हींग

3.  1 छोटा चम्मच हलदी

4. 1/2 छोटा चम्मच जीरा

5.  एकचौथाई कप कद्दूकस किया सूखा नारियल

6.  2 बड़े चम्मच इमली का पल्प

7.  4 बड़े चम्मच कद्दूकस किया गुड़

8. 2 ड्रमस्टिक्स 3 इंच लंबे आकार में कटी

9.   1 छोटा चम्मच रैड चिली फ्लैक्स

10.  1 छोटा चम्मच महाराष्ट्रियन गोदा मसाला (अगर यह मसाला उपलब्ध न हो तो इस की जगह 1 छोटा चम्मच जीरा

 11.  2 छोटे चम्मच साबूत धनियाद्य  2-3 लौंग 

12.  1 छोटा चम्मच सफेद तिल के बीज 

16.  1 इंच दालचीनी का टुकड़ा 

 17.  5-6 कालीमिर्च के दानों को पैन में डाल कर धीमी आंच पर तब तक ड्राई रोस्ट करें जब तक कि मसालों से खुशबू न आने लगे

18.   नमक स्वादानुसार.

सामग्री टैंपरिंग की

 1.  1 बड़ा चम्मच वैजिटेबल औयल

 2.  2-3 लौंग 

 3.  1 बड़ा तेजपत्ता 

 4.  1 इंच दालचीनी का टुकड़ा 

 5.  1 छोटा चम्मच सरसों 

 6.  थोड़े से फ्रैश करीपत्ते 

 7. 2-3 नारियल बड़े कद्दूकस किए 

 8.   गार्निश करने के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती.

विधि

सौस पैन में दाल में 6 कप पानी के साथ हींग, हलदी डाल कर एक उबाल आने के बाद उसे तब तक पकाएं, जब तक वह पक व मैश फौर्म में न आ जाए. फिर इसे आंच से उतार लें. अब एक छोटे पैन में जीरा व ड्राई कोकोनट को मीडियम आंच पर तब तक ड्राई रोस्ट करें, जब तक इस में से खुशबू न आने लगे. फिर इस का ग्राइंडर में दरदरा पेस्ट बना लें. अब दाल का पानी अलग कर दाल को ग्राइंडर में 11/2 कप इस दाल के पानी के साथ इस की स्मूद प्यूरी बना लें. अब इस प्यूरी को सौस पैन में डालें, फिर इस में बचा दाल का पानी डाल कर इस में बाकी बची सामग्री, साथ ही जीरा व कोकोनट पेस्ट भी डाल कर एक उबाल आने दें. फिर इसे तब तक मीडियम आंच पर पकाएं, जब तक ड्रमस्टिक्स नर्म न पड़ जाएं. अब टैंपरिंग के लिए एक छोटे पैन में औयल कोमीडियम आंच पर गरम कर के इस में नारियल और धनिया को छोड़ कर टैंपरिंग की सारी सामग्री डाल कर मसालों को चटकाएं. अब इस टैंपरिंग को तैयार सूप पर डाल कर ऊपर से धनियापत्ती और फ्रैश कोकोनट से गार्निश कर के गरमगरम सर्व करें.

3. बाजरे की रोटी सामग्री

 1.   2 कप बाजरे का आटा

 2..   1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी 

 3. 1 कप गरम पानी 

 4. 2 बड़े चम्मच औलिव औयल

 5. नमक स्वादानुसार.

विधि

एक बाउल में सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला कर 10 मिनट तक आटे को गूंदें. अब इसे 8 छोटेहिस्सों में बांटें. फिर इसे गोल कर इस को रोटी के आकार का बेलें. अब तवे को गरम कर ब्रैड को दोनों तरफ से उलटतेपलटते हुए सुनहरा होने तक सेंकें. फिर इसे कुछ सैकंड तक सीधी आंच पर चिमटे की मदद से सेंकें. अब रोटी को आंच से उतार कर उस पर घी लगा कर गरमगरम सर्व करें.

Cook Book special: पंजाब के लजीज पकवान

पंजाब का लजीज पकवान काफी टेस्टी होता है. पंजाब अपने खाने के लिए फेमस है. पंजाबी लोग खानें के बहुत शौकीन होते है. आज हम लेकर आए पंजाब के लजीज पकवान की रेसिपी.

  1. दाल मखनी

सामग्री

1.   200 ग्राम भीगी हुई साबूत उरद दाल

  2.  3 बड़े चम्मच लहसुन का पानी 

  3.  एक चौथाई कप बटर 

 4.   जरूरत के अनुसार पानी.

सामग्री टैंपरिंग की

1.  1/2 बड़ा चम्मच 

  2.   1 बड़ा चम्मच अदरक

  3. लहसुन का पेस्ट 

  4.  1 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर 

  5. 11/2 कप टमाटर की प्यूरी 

  6. एकचौथाई कप बटर 

7.  नमक स्वादानुसार

सामग्री दूसरी टैंपरिंग की

1.   2 बड़े चम्मच घी 

  2.  1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

  3. 1/2 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर 

  4. 2 बड़े चम्मच पानी 

  5.  एकचौथाई कप बटर.

सामग्री गार्निश की 

   1.  2-3 बटर के टुकड़े

   2. 1/2 बड़ा चम्मच फ्रैश क्रीम.

विधि

पूरी रात भीगी हुई दाल में पानी और लहसुन का पानी डाल कर उसे भारी तले वाले बरतन में धीमी आंच पर 11/2 घंटों के लिए पकने के लिए रख दें. जब दाल पक जाए, तब उस में बटर डालें. विधि टैंपरिंग कीएक पैन में घी गरम कर के उस में अदरकलहसुन का पेस्ट, देगी लालमिर्च पाउडर व टमाटर की प्यूरी डाल कर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक प्यूरी अच्छे से पक न जाए. अब इस टैंपरिंग को तैयार दाल में डाल कर दाल को अच्छे से मैश करें. फिर इस में बटर और नमक ऐड कर के इसे अच्छे से दाल में मिलने तक पकाएं. विधि दूसरी टैंपरिंग कीएक पैन में घी गरम कर के उस में कसूरी मेथी, देगी लालमिर्च पाउडर और पानी डाल कर थोड़ा चलाएं. फिर इस टैंपरिंग को दाल में डाल कर उस में बटर डाल कर एक उबाल आने दें. अब तैयार दाल मखनी को सर्विंग बाउल में निकाल कर क्रीम और बटर क्यूब्स से गार्निश कर के रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें.

2. पनीर लबाबदार

सामग्री ग्रेवी की

1. 2 बड़े चम्मच औयल 

  2. 3 लौंग 

   3. 2 हरी इलाइची 

   4.  8-10 कालीमिर्च के दाने 

   5.  2 तेजपत्ते 

   6.  थोडा सा अदरक कटा 

  7.  थोड़ा सा लहसुन कटा 

  8.  3 प्याज मीडियम आकार के कटे 

  9.  4 टमाटर मीडियम आकार के कटे 

 10.  4 कश्मीरी सूखी लालमिर्च 

  11.  1 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर 

12.  एकचौथाई छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

13.  8-10 काजू 

14. पानी जरूरत के अनुसार 

15.  स्वादानुसार नमक.

सामग्री सब्जियों और पनीर के मैरिनेशन की

1. 1 प्याज मीडियम आकार का टुकड़ों में कटा

  2.   1 शिमलामिर्च मीडियम आकार की टुकड़ों में कटी 

  3.  एकचौथाई छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर 

4. चुटकीभर गरममसाला पाउडर 

5.  500 ग्राम पनीर चकोर टुकड़ों में कटा 

6.  1 बड़ा चम्मच औयल 

 7.  2 बड़े चम्मच औयल भूनने के लिए

8.   स्वादानुसार नमक.

सामग्री

फिनिशिंग ग्रेवी की

 1. 2 बड़े चम्मच घी 

2.  1 छोटा चम्मच जीरा

3.   2 बड़े चम्मच लहसुन कटा 

4. 1 प्याज मीडियम आकार का कटा 

5.  1 टमाटर मीडियम आकार का कटा 

6. 2 हरीमिर्चें कटी 

7. 1/2 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर 

8. 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

9. एकचौथाई छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

10.  तैयार की हुई ग्रेवी

 11. 2 बड़े चम्मच मलाई या क्रीम 

  12. 1/2 छोटा चम्मच चीनी 

13. 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी पाउडर 

14.  स्वादानुसार नमक.

सामग्री लच्छा परांठा बनाने की

1.  1 कप मैदा 

  2.  1 कप आटा 

  3. 1 छोटा चम्मच औयल 

  4.  जरूरत के अनुसार पानी 

  5.  1 छोटा चम्मच घी 

 6.  एकचौथाई छोटा चम्मच मैदा 

  7. 1 बड़ा चम्मच भूनने के लिए घी 

   8. स्वादानुसार नमक.

विधि

ग्रेवी बनाने की एक गहरे तले वाले पैन को गरम कर के उस में घी, लौंग, इलाइची, कालीमिर्च और तेजपत्ता डाल कर चटकाएं. अब इस में अदरक, लहसुन और प्याज डाल कर अच्छे से चलाएं. फिर इस में टमाटर, तेजपत्ता, सूखी लालमिर्च, देगी लालमिर्च और हलदी पाउडर डाल अच्छे से चलाएं. अब इस में काजू, नमक और थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करें. ढक कर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नर्म न हो जाए.

इस के बाद इसे एक बाउल में निकाल कर ठंडा कर इसे हैंड ब्लैंडर की मदद से स्मूद प्यूरी तैयार करें. अब इस प्यूरी को दूसरे बाउल में छान कर एक तरफ रख दें. विधि सब्जियों और पनीर की मैरिनेशन कीएक बाउल में प्याज, शिमलामिर्च, नमक, देगी लालमिर्च पाउडर, पनीर और थोड़ा सा औयल डाल कर अच्छे से मिक्स करें और एक तरफ रख दें. अब एक गहरे तले वाले नौनस्टिक पैन में औयल गरम करें.

जब आयल गरम हो जाए तब उस में मैरिनेटेड पनीर मिश्रण डाल कर उलटतेपलटते हुए सेंकें.विधि फिनिशिंग ग्रेवी बनाने कीएक गहरे तले वाले पैन को गरम कर के उस में घी डाल कर जीरा, लहसुन डाल कर अच्छे से चलाएं. फिर इस में प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भूनें.

इस के बाद इस में टमाटर, हरीमिर्च डाल कर थोड़ा चलाएं. अब इस में नमक, देगी लालमिर्च पाउडर, चुटकीभर हलदी व थोड़ा सा पानी डाल कर चलाते हुए मीडियम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मसाले अच्छे से भुन न जाएं. अब तैयार ग्रेवी को मिक्स्चर में डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इस में मलाई या क्रीम डाल कर अच्छे से चलाएं. अब ग्रेवी में चीनी, टोस पनीर डाल कर 2-3 मिनट तक पकाएं. ऊपर से सूखी मेथी, धनियापत्ती, फ्रैश क्रीम से गार्निश कर के तैयार लच्छा परांठा के साथ सर्व करें.

लच्छा परांठा बनाने की विधि

एक परात में मैदा, आटा, नमक, औयल और पानी को डाल कर थोड़ा नर्म आटा लगाएं. फिर इस पर थोड़ा सा औयल लगा कर कपड़े से ढक कर 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें. फिर इस आटे से एक बड़े आकार की बाल लें और उसे रोटी की तरह जितना हो सके पतला बेल लें. फिर उस पर घी लगा कर उस पर थोड़ा आटा डालें. अब अपनी उंगलियों की मदद से आटे की प्लीट्स बनाना शुरू करें. प्लीट्स बना कर आटे को जितना संभव हो सके खींचें. इस के बाद आटे को स्विस रोल की तरह घुमाएं. इस बात का ध्यान रखें कि कोनों को अच्छे से दबा दें.

अब इसे 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें. अब एक बाउल में नमक और पानी मिलाएं. रोल की हुई बाल पर थोड़ा आटा डालें और फिर उसे पतले गोलाकार आकार में घुमाएं. अब तवे को गरम कर के उस पर नमक वाला पानी डालें और फिर उस पर रोल किया परांठा रखें. 1 मिनट के बाद उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंकें. दोनों तरह से सुनहरे स्पोट्स नजर आने के बाद उस पर दोनों तरफ घी लगा कर फिर थोड़ा और पकाएं. लच्छा परांठा तैयार है.

3. छोले मुर्ग

सामग्री

 1. छोले उबालने की

 2.  2 तेजपत्ता 

 3. 2-3 लौंग 

 4.  1 बड़ी इलायची 

 5.  1 बड़ा चम्मच घी 

 6.  150 ग्राम चिकन बोनस 

 7.  500 ग्राम भीगे छोले 

 8.  पानी

 9.   नमक स्वादानुसार.

सामग्री

अदरकलहसुन पेस्ट की

1. 1 इंच अदरक छिला व कटा 

  2.  4-5 लहसुन की कलियां 

 3.  2-3 हरीमिर्चें बीच से कटी

 4.  नमक स्वादानुसार.

सामग्री मैरिनेशन की

1.  तैयार अदरकलहसुन का पेस्ट

  2.  650 ग्राम बड़े टुकड़ों में कटा साबूत चिकन 

  3.  1 छोटा चम्मच औयल.सामग्री छोले मुर्ग की 

 4.  1 बड़ा चम्मच घी 

 5.  1 छोटा चम्मच औयल 

 6.  2 हरी इलाइची 

 7.  1 लौंग द्य 1/2 इंच दालचीनी 

8.  1 तेजपत्ता 

9.  2 बड़े प्याज कटे 

  10. मैरिनेटिड चिकन 

 11. 1/2 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 

12. 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

13.  1 छोटा चम्मच देगी लालमिर्च पाउडर 

 14.  1 कप ताजे टमाटर की प्यूरी 

15. 11/2 बड़े चम्मच फेंटा दही 

16.  पके छोले 

 17. उबले छोलों का पानी 

 18. 1/2 बड़ा चम्मच धनिए की डंठल 

  19. 1/2 इंच लंबा कटा अदरक 

  20. 2 हरीमिर्चें बीच से कटी 

  21.  1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

  22. 11/2 छोटे चम्मच तैयार मसाला.

सामग्री मसाला की

1. 1 तेजपत्ता 

  2.  एकचौथाई इंच दालचीनी टुकड़ा

 3.  15-20 कालीमिर्च 

 4.  4-5 बड़ी इलाइची 

 5.  9-10 हरी इलाइची 

6. 1/2 बड़ी चम्मच धनिए के बीज 

7.  1 जावित्री 

8. नमक स्वादानुसार.

सामग्री गार्निश की 

1. थोड़ी सी धनियापत्ती 

2.  लंबा अदरक कटा

3.   थोड़ी सी हरीमिर्चें बीच से कटी.

विधि

अदरकलहसुन पेस्ट कीएक मूसली में अदरकलहसुन, हरीमिर्च और नमक को डाल कर स्मूद पेस्ट बना कर उसे एक तरफ रख दें.विधि कुकिंग छोलों की एक प्रैशर कुकर में तेजपत्ता, लौंग, घी, चिकन बोनस डाल कर कुछ मिनट के लिए चलाएं. फिर उस में छोले, नमक, जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर 4-5 सीटियां आने तक पकाएं और एक तरफ रख दें. विधि मसाला कीएक पैन में तेजपत्ता, दालचीनी, कालीमिर्च, बड़ी इलायची, हरी इलायची, साबूत धनिया, जावित्री और नमक डाल कर ड्राई रोस्ट करें. फिर ग्राइंडर में डाल कर पाउडर बना कर एक तरफ रख दें. विधि छोले मुर्ग कीएक पैन में घी गरम कर के उस में हरी इलाइची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता व प्याज को डाल कर सुनहरा होने तक चलाते हुए पकाएं. इस बीच पके हुए छोलों को छान कर एक तरफ रख दें.

अब इस में मैरिनेटेड चिकन, धनिया पाउडर, हलदी पाउडर व देगी लालमिर्च पाउडर को डाल कर मसालों को पकने तक पकाएं. अब इस में फ्रैश टमाटर की प्यूरी, दही, पके छोले व छोले स्टौक डाल कर कुछ मिनट तक पकाएं. अब इस में धनिया की डंडियां, अदरक व धनियापत्ती डाल कर इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चिकन नर्म न पड़ जाए. अब इस की सर्विंग बाउल में निकाल कर धनियापत्ती, अदरक और हरीमिर्च से गार्निश कर के रोटी के साथ सर्व करें.

4. खीर पाठशाला 

खीर बनाने के लिए सामग्री

1.  50-60 ग्राम धुले व भीगे चावल 

  2.  1 लिटर दूध 

  3.  थोड़ी सी खस की जड़ 

 4.  100 ग्राम चीनी 

 5.  गार्निश करने के लिए थोड़े से कटे बादाम.

सामग्री फिरनी की

1. 50 ग्राम धुले व ड्राई किए छोटे चावल

2.  1 लिटर दूध 

3. 1/2 कप दूध अलग से

4.   1 छोटा चम्मच केसर 

5.  100 ग्राम चीनी.

सामग्री गुलाटी की 

 1.  1 कप पके चावल 

 2.  1 कप पानी

 3. 11/2 कप दूध 

 4.  1 लिटर दूध 

 5. 2-3 हरी इलाइची 

6.  1 कप चीनी 

7.  2 बड़े चम्मच गुलाबजल 

8.  गार्निश करने के लिए थोड़ी सी सूखे गुलाब की पत्तियां.

विधि खीर की

एक कड़ाही में दूध डाल कर उस में उबाल आने के बाद उस में भीगे चावल ऐड करें. अब इसे मीडियम आंच पर थोड़ी देर तक पकाएं, फिर मलमल के कपड़े में खस की जड़ को इस में डालकर तब तक खीर को पकाएं जब तक चावल अच्छे से पक न जाएं. अब खस को इस से निकाल कर खीर में चीनी डाल कर चलाते हुए एक उबाल आने के बाद आंच को बंद कर दें. फिर इसे कटे हुए बादाम से गार्निश कर के ठंडा या गर्म सर्व करें. विधि फिरनी की सूखे चावलों का मोटा पाउडर बनाएं.

अब इस पाउडर को बाउल में निकाल कर इस में दूध, केसर डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब एक कड़ाही में दूध गरम कर के उस में दूधचावल के मिक्स्चर को डाल कर मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल पक न जाएं और मिक्स्चर गाढ़ा न हो जाए. अब इस में चीनी डाल कर चलाते हुए 3-4 मिनट तक और पकाएं. फिर गैस बंद कर दें. आखिर में इसे कटे पिस्ता से गार्निश कर के ठंडा या गरम सर्व करें. विधि गुलाटी की एक बाउल में पके चावल, पानी और हाथ की मदद से मैश किए चावल डाल कर उस में दूध डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर कड़ाही में दूध गरम कर के उस में चावल का मिक्स्चर, इलायची डाल कर मीडियम आंच पर 6-8 मिनट तक पकाएं. फिर इस में चीनी, रोजवाटर डाल कर चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं और फिर आंच बंद कर दें. आखिर में इसे सूखी गुलाब की पत्तियों से गार्निश कर के गरम या ठंडा सर्व करें.

5. पनीर टिक्का

सामग्री मैरिनेट की

1.  1/2 कप दही 

 2.  1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन पेस्ट 

3.  1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी 

4. 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल 

5.1 छोटा चम्मच अजवाइन 

6.  1 बड़ा चम्मच बेसन 

7.  1 बड़ा चम्मच देगी लालमिर्च 

8.  1 बड़ा चम्मच पंचरंगा अचार पेस्ट 

9.  एकचौथाई छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

10. 1/2 कप हरी शिमलामिर्च चौकोर कटी

11.  1/2 कप प्याज चौकोर कटा 

12. 1/2 कप लाल शिमलामिर्च चौकोर कटी 

13.  250 ग्राम पनीर चौकोर कटा 

14. नमक स्वादानुसार.

सामग्री टिक्का की

1.  1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल 

 2.  2 बड़े चम्मच बटर 

 3. गार्निश करने के लिए कसूरी मेथी 

 4.  कोयला 

5.  1 बड़ा चम्मच घी.

विधि एक बाउल में दही, अदरकलहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी और सरसों का तेल डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब इस में नमक, अजवाइन और बेसन डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब इस मिक्स्चर को 2 बराबर भागों में बांट लें. फिर एक हिस्से में देगी लालमिर्च डाल कर उसे एक तरह रख दें और दूसरे हिस्से में हलदी व अचार का पेस्ट डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब दोनों में हरी व लाल शिमलामिर्च, प्याज और पनीर डाल कर अच्छे से मिलाते हुए कोट करें.

अब सब्जियों और पनीर को स्कीवर स्टिक में लगा कर एक तरफ रख दें. अब ग्रिल पैन में सरसों का तेल गरम कर के उस में थोड़ा बटर भी ऐड करें. अब इस में स्कीवर स्टिक में लगे पनीर टिक्के को दोनों तरफ से बटर लगा कर रोस्ट करें. अब तैयार पनीर टिक्का को सर्विंग प्लेट में निकाल कर उस में एक कटोरी में कोयला को गरम कर के उस पर घी डाल कर उसे ढक कर रख दें ताकि टिक्के में स्मोकी फ्लेवर आ सके. फिर आखिर में कसूरी मेथी से गार्निश कर के डिप, सौस या चटनी के साथ गरमगरम पनीर टिक्का सर्व करें.

चावल के आटे से बनाएं हैल्दी स्नैक्स

सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर के बाद शाम को या फिर चायकौफी के साथ अथवा छोटीमोटी भूख के लिए हमें अकसर किसी न किसी स्नैक्स की आवश्यकता पड़ती है. यों तो बाजार भांतिभांति के स्नैक्स से भरे होते हैं परंतु बाजार में मिलने वाले स्नैक्स उतने स्वास्थ्यवर्धक नहीं होते. इस का कारण है उन्हें बनाने में खराब क्वालिटी का तेल, मैदा, लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए ढेरों प्रिजर्वेटिव और कलरफुल बनाने के लिए भांतिभांति के रंगों का प्रयोग किया जाता है जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह होते हैं.ऐसे क्यों न घर पर ही थोड़े से प्रयास से हैल्दी स्नैक्स बनाए जाएं. घर पर बनाने से ये हैल्दी होने के साथसाथ बाजार की अपेक्षा बहुत अधिक सस्ते भी पड़ते हैं. हम आप को 2 हैल्दी स्नैक्स बनाना बता रहे हैं जिन्हें मैदे की जगह चावल के आटे से बनाया है. ये बहुत हैल्दी भी हैं. आइए जानते हैं कि इन्हें कैसे बनाया जाता है:

  1. शेजवान राइस रोल

सामग्री

1. 2 कप चावल का आटा 

  2. 1 छोटा चम्मच घी

  3. 1/2 लिटर पानी

   4. 1 शिमलामिर्च बारीक कटी

   5. 1 गाजर 

  6. 1 प्याज बारीक कटा 

   7. 4 हरीमिर्च कटी

    8. 1 टमाटर बारीक कटा 

     9. 1 छोटा चम्मच धनियापत्ती 

     10. 1/4 छोटा चम्मच जीरा 

      11. 1/4 छोटा चम्मच गरममसाला पाउडर 

      12. 1/4 छोटा चम्मच गरम अमचूर पाउडर 

       13. 1 छोटा चम्मच शेजवान चटनी 

        14.  2 छोटे चम्मच तेल 

         15.  नमक स्वादानुसार.

विधि

पानी में 1/2 चम्मच नमक और 1/2 छोटा चम्मच घी डाल कर उबालें. अब पानी को चावल के आटे में धीरेधीरे मिलाएं. केवल उतना ही पानी मिलाएं जितने में आटा मुट्ठी में बंधने लगे. अब इसे आधा घंटे के लिए ढक कर रख दें.आधे घंटे बाद चावल के आटे को शेष घी डाल कर हाथों से मसल कर चिकना कर लें. इस में सभी सब्जियां, शेजवान चटनी और मसाले मिला कर 3-4 मोटेमोटे रोल बना लें. एक भगौने में 2 लिटर पानी गरम करें. उस पर छलनी रख कर तीनों रोल रख दें. 20 मिनट तक ढक कर पकाएं. 20 मिनट बाद इन्हें ठंडा कर के आधे आधे इंच के गोल टुकड़ों में काट लें. एक नौनस्टिक पैन में तेल डाल कर इन रोल्स को तेज आंच पर सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें. टिशू पेपर पर निकाल कर टोमैटो सौस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

2. स्पिनैच राइस नाचोज

सामग्री

1.  250 ग्राम पालक

  2. 1 आलू 

   3. 4 हरीमिर्चें

   4. 1 इंच अदरक 

   5. 1 छोटा चम्मच धनियापत्ती

   6. 2 कप चावल का आटा 

    7. 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन 

    8. हींग चुटकी भर द्य तलने के लिए तेल 

     9. नमक स्वादानुसार.

विधि

पालक, आलू, हरीमिर्च, अदरक और धनियापत्ती को 1 छोटा चम्मच पानी के साथ ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें. अब चावल के आटे में अजवाइन, नमक, हींग और 1 छोटा चम्मच तेल अच्छी तरह मिलाएं ताकि मोयन और नमक पूरे आटे में मिक्स हो जाए. पालक और आलू की प्यूरी को धीरेधीरे आटे में मिलाते हुए आटा गूंधें. तैयार आटे को दो भागों में बांटें, एक हिस्से को एक पौलिथीन पर रखें. ऊपर से दूसरी पौलिथीन रख कर हलके हाथ से बेलन से रोटी बेल कर तवे पर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें. इसी प्रकार अन्य रोटियां भी तैयार कर लें. गरम रोटियों से तिकोनी शेप में नाचोज काट लें. अब इन कटे नाचोज को गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल कर बटरपेपर पर निकालें. इसी प्रकार सारे नाचोज तैयार कर लें. नोट : आटे को गूंध कर न रखें वरना पानी छोड़ देगा.

Cook Book special: खुशबू कश्मीर की

कश्मीरी दम आलू बहुत ही फेमस रेसिपी है. आप भी अपनी फैमिली के लिए डिनर में बनाएं कश्मीरी दम आलू. घर में सभी उंगलियां चाटते रह जाएगे. आज ही घर पर बनाएं कश्मीरी दम आलू. आइए बताते है इसकी रेसिपी.

  1. कश्मीरी दम आलू

सामग्री

1.  1 बड़ा चम्मच औयल 

   2. 400 ग्राम छोटे आलू उबले

   3. 1 बड़ा चम्मच सौंफ 

   4. 3-4 लौंग

    5.  3-4 इलायची

    6. 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

     7. 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

      8.  1/2 कप दही

      9. 2 छोटे चम्मच कश्मीरी चिली पाउडर

      10. 2 कप पानी में भिगोया 

      11. गार्निशिंग के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती कटी.

विधि

एक नौनस्टिक पैन में घी गरम कर आलू फ्राई करें. आलू जब सुनहरे हो जाएं तो उन्हें एक तरफ रख दें. फिर उसी घी में सौंफ, लौंग व इलायची डाल कर चटकाएं. उस में हलदी और धनिया पाउडर डाल कर भूनें. अब इस में दही और पानी में भीगा चिली पाउडर डालें. फिर नमक और आलू डाल कर ढक कर पकने रख दें. पक जाने पर धनियापत्ती से गार्निश कर चावल के साथ सर्व करें.

2. कुलथ की दाल

सामग्री

1.  1 बड़ा चम्मच घी 

 2. थोड़ा सा अदरक कटा

  3.  2-3 हरीमिर्चें बीच से कटी 

   4. 1 कप उबली कुलथ की दाल

    5. 1 चम्मच अनारदाना पाउडर पानी में भीगा 

    6. गार्निशिंग के लिए थोड़ी सी धनियापत्ती 

7. दही और प्याज के छल्ले.

विधि

एक पैन में घी गरम कर अदरक और हरीमिर्चें डाल कर भूनें. कुलथ की दाल डाल कर ढक कर 20-25 मिनट पकने दें. इसी दौरान इस में नमक और अनारदाना पाउडर भी डाल दें. दाल के पक जाने पर धनियापत्ती, दही और प्याज के छल्लों से सजा कर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

3. अम्बाल

सामग्री

1.  1 बड़ा चम्मच घी 

  2. 1 छोटा चम्मच जीरा

   3. 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना 

   4. 2-3 लालमिर्चें बड़ी 

    5. 400 ग्राम कद्दू छिला 

    6. 1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर 

     7. 1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर 

     1 छोटा चम्मच अनारदाना पाउडर.

विधि

एक नौनस्टिक पैन में घी गरम कर जीरा, मेथीदाना व लालमिर्च डाल कर चटकाएं. अब इस में कद्दू डाल कर 2 मिनट फ्राई करें. फिर हलदी पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक और 1/2 कप पानी डाल कर ढक कर धीमी आंच पर पकने दें. पक जाने पर अनारदाना पाउडर डाल कर फिर 3-4 मिनट पकाएं और चावल के साथ सर्व करें.

4. जंगली गोश्त

सामग्री

1.  2 बड़े चम्मच घी या औलिव औयल

 2.  3-4 लालमिर्चें कुटी द्य थोड़ा सा अदरक कद्दूकस किया 

  3. थोड़ा सा लहसुन पेस्ट

  4.  500 ग्राम गोश्त 

  5. नमक स्वादानुसार.

विधि

कुकर में घी डाल कर गरम करें. फिर लहसुन, अदरक व नमक डाल कर अच्छी तरह से भूनें. भुन जाने पर इस में गोश्त डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर 5 मिनट पकने दें. अब इस में 1 कप पानी डाल कर कुकर में स्टीम लगाएं. इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

Cook Book special: बेहतरीन बंगाली कुजीन

बंगाल के खाने के गजब ही स्वाद होता है. वैसे तो बंगाल का रसगुला, मिष्टी दोई और विरयानी बहुत फैमस है. तो आज हम आपको बंगाल की फेमस फूड की रेसिपी बताने जा रहे है. तो देर किस बात की. आइए बनाते है बंगाली जायके.

  1. कोशा मांगशो

सामग्री

1.  500 ग्राम मटन कटा 

2.  1/2 कप सरसों का तेल 

3.  4 लौंग, हरी इलायची और दालचीनी के कुछ छोटे टुकड़े 

4.  1/2 कप प्याज ग्रेट किया 

5.  1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन पेस्ट 

6. लालमिर्च पाउडर स्वादानुसार

  7. 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी 

8.  1 बड़ा चम्मच जीरा भुना 

9.  500 ग्राम हंग कर्ड 

10. नमक स्वादानुसार.

विधि

तेल गरम कर लौंग, इलायची और दालचीनी डालें. फिर प्याज डाल कर उस के मुलायम होने तक सौते करें. अब अदरकलहसुन पेस्ट, मिर्च पाउडर और हलदी मिला कर चलाते हुए फ्राई करें. मटन मिला कर तेज आंच पर फ्राई करें. आंच धीमी करें और फैट के अलग होने तक सौते करें. अब दही, जीरा और नमक मिलाएं. फैट के अलग होने तक फिर सौते करें. ढक कर धीमी आंच पर पकने दें. फिर गरमगरम सर्व करें.

2. मिष्टी दोई

सामग्री

1. 1 लिटर दूध फुल क्रीम 

  2. 300 ग्राम पाम गुड़

  3. 2 छोटे चम्मच दही

विधि

एक भारी पैंदी वाले पैन में दूध को तब तक गरम करें जब तक कि वह 1/4 न रह जाए. फिर भारी पैंदी वाले सौसपैन में गुड़ गरम करें. 10 एमएल पानी की सहायता से उसे ठंडा करें. अब उबलते दूध में गुड़ डाल कर उसे अच्छी तरह मिलाएं. 5 मिनट तक पका कर 40 डिग्री सैल्सियस पर ठंडा करें. अब उस में दही मिलाएं. दही मिलाते समय दूध बहुत ज्यादा गरम न हो. इस मिश्रण को किसी टैराकोटा या मिट्टी के बरतन में निकालें. हलकी गरम जगह सैट होने रख दें. ठंडा हो जाने पर सर्व करें.

3. कोलकाता बिरयानी

सामग्री

1. बिरयानी मसाला की

 2.  6-7 हरी इलायची 

  3. 1-2 काली इलायची

  4. 1 छोटा चम्मच लौंग

   5. 1 इंच के 2 टुकड़े दालचीनी

   6. 1 फ्लोरेट मेस 

    7. 1/4 जायफलद्य 1 स्टार अनाइस 

     8. 1 छोटा चम्मच जीरा

     9. 1 छोटा चम्मच फेनेल

    10. 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च.

सामग्री मटन की

  1. 500 ग्राम हड्डी वाला मटन

2.  2-3 छोटे चम्मच हंग कर्ड 

 3. छोटा चम्मच क्रश्ड लहसुन

  4. 1 छोटा चम्मच अदरक कसा 

   5. 1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर 

   6. 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लालमिर्च पाउडर

   7. 1/3 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर 

8. 1 बड़ा चम्मच बिरयानी मसाला

 9. नमक स्वादानुसार

सामग्री बिरयानी चावल की

1.  2 कप चावल 

  2. 1 बे लीफ 

  3. 6-7 हरी इलायची 

  4. 1-2 काली इलायची 

  5. 1 छोटा चम्मच लौंग 

   6. 1 इंच के 2 टुकड़े दालचीनी

   7. 1 फ्लोरेट मेस

   8. 1/4 जायफल 

  9. 1 छोटा चम्मच जीरा 

10. 1 छोटा चम्मच फेनेल

 11. 1 छोटा चम्मच कालीमिर्च 

12. थोड़ा सा घी या मक्खन

 13. 4 कप पानी 

14. नमक स्वादानुसार 

 15. 2 प्याज बड़े

  16. 2-3 आलू बड़े 

   17. 3 अंडे उबले 

  18. 8-10 केसर की पत्तियां

  19. 1/3 कप कुनकुना दूध 

  20. 2-3 बूंदें गुलाब ऐसेंस 

   21. 1/2 छोटा चम्मच केवड़े का पानी

   22. 5-6 बड़े चम्मच घी या मक्खन.

विधि

लोहे के तवे पर हर सामग्री को अलगअलग भून लें. भुने सूखे मसालों का पाउडर बना लें. इसे बिरयानी मसाला कहते हैं. एक बड़े बाउल में हंग कर्ड फेंट कर उस में नमक और मटन के अलावा बाकी सारी सामग्री मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. फिर मटन और नमक मिला कर 4-5 घंटे या कम से कम 1 घंटे के लिए अलग रख दें. चावलों को धो कर 30 मिनट तक पानी में भिगो कर रखें. फिर चावल वाली सारी सामग्री से मुस्लिन का पाउच बना कर सील कर दें. उस में चावल, नमक, घी और बे लीफ न मिलाएं. बड़े बरतन में उबलते पानी में बे लीफ, नमक, घी और मसालों की पोटली डालें. चावल मिला कर चावल आधा पकने तक पकाती रहें.

पानी निकालें और चावलों को किसी समतल बरतन में निकालें. बे लीफ और मसालों की पोटली को हटा दें. एक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच घी गरम कर प्याज के पतले व लंबे टुकड़े कर सुनहरा होने तक तल लें. मटन मिलाएं और धीमी आंच पर भूनती रहें. आलू और मटन के पकने तक भूनती रहें. केसर को कुनकुने पानी में भिगो कर 5 मिनट के लिए अलग रख दें. केसर की लड़ों को दूध में रब करती रहें ताकि पूरी तरह से घुल जाए. उस में गुलाब ऐसेंस और केवड़ा पानी मिला कर 15 मिनट के लिए अलग रख दें. अब एक बड़े बरतन में चावल, ग्रेवी, मटनआलू और अंडों की लेयर्स सजाएं. उन लेयर्स को घी और केसर वाले दूध से अलग करें. सर्विंग प्लेट में निकाल कर गरमगरम परोसें.

Cook Book special: कच्छ के करारे जायके

घर पर बनाएं शैप शिप्रा खन्ना की ये स्पेशल डिश. जो आपके स्वाद और सेहत में लजवाब है. आज ही घर पर बनाएं मस्टर शैफ शिप्रा खन्ना की ये डिशिज.

  1. कच्छी दाबेली  

सामग्री

1. 4 बर्गर बन

2.  2 उबले व मैश किए आलू

3.  एकचौथाई कप मूंगफली भुनी

4.   2 बड़े चम्मच इमली की चटनी

 5. 2 बड़े चम्मच लहसुन की चटनी

6. 2 बड़े चम्मच औयल

7.   1 छोटा चम्मच सरसों के दाने

8.  1/2 छोटा चम्मच जीरा

9. चुटकी भर हींग

10. 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

11.  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

12.   गार्निश करने के लिए धनियापत्ती

13.   गार्निश करने के लिए सेव (कुरकुरे चने के आटे के नूडल्स)

14. स्वादानुसार नमक

विधि

एक पैन में औयल को गरम कर के उस में सरसों डाल कर उसे चटकाएं, उस के बाद उसमें हींग और जीरा डालें. अब इस में मसले आलू, हलदी पाउडर, मिर्च पाउडर व नमक डाल कर अच्छे से मिलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं. फिर बर्गर बन को आधा काट कर हलका टोस्ट करें. अब इमली की चटनी को बन के एक तरफ और दूसरी तरफ लहसुन की चटनी लगाएं. अब आलू के मिश्रण को बन के एक तरफ लगा कर उस पर मूंगफली क्रश करें, साथ ही उस पर धनिया भी डालें. ऊपर से सेव से गार्निश कर के तुरंत कच्छी दाबेली सर्व करें.

 2. कच्छी खिचड़ी

सामग्री

1. 1 कप चावल 

2.   1/2 कप पीली मूंग दाल (स्प्लिट ) 

3.  2 बड़े चम्मच घी 

4. 1 छोटा चम्मच जीरा

5.  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

6.  1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

7.   चुटकीभर हींग 

 8.  गार्निश करने के लिए धनियापत्ती

9.    नमक स्वादानुसार.

विधि

एकसाथ दाल और चावल को धो कर आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें. फिर पानी निकाल कर एकतरफ रख दें. अब प्रैशर कूकर में घी गरम कर के उस में हींग और जीरा डालें. फिर हलदी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब इस में भीगी दाल और चावल डाल कर कुछ मिनट तक चलाएं. फिर इस में 4 कप पानी डाल कर कूकर बंद कर के 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. पकने पर धनियापत्ती से गार्निश कर के तैयार कच्छी खिचड़ी को कड़ी या रायता के साथ सर्व करें.

  3. कच्छी कढ़ी

 सामग्री

1. 1 कप योगहर्ट 

   2.  2 बड़े चम्मच बेसन

  3.  2 कप पानी 

 4.  1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

5.    1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर 

 6. 1/2 छोटा चम्मच जीरा

7.  1/2 छोटा चम्मच सरसों के दाने

8.  चुटकीभर हींग

9.  थोड़े से करीपत्ते

10.    2 बड़े चम्मच औयल 

  11.  गार्निश करने के लिए धनियापत्ती

12. स्वादानुसार नमक.

बनाने की विधि

एक बाउल में योगहर्ट और बेसन को अच्छे से तब तक फेंटें, जब तक बैटर स्मूद न हो जाए. अब एक पैन में औयल गरम कर के उस में हींग, जीरा और सरसों डाल कर चटकाएं. अब इस में करीपत्ते डाल कर कुछ सैकंड तक चलाएं. इस के बाद इस में योगहर्ट और बेसन का मिक्स्चर डाल कर अच्छे से चलाएं. इस में पानी, हलदी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब कड़ी को एक उबाल आने के बाद आंच को धीमा कर के 10-15 मिनट तक अच्छे से पकाएं. बीचबीच में चलाना न छोड़े. अब तैयार कच्छी कड़ी को धनियापत्ती से गार्निश कर के स्टीम राइस या रोटी के साथ सर्व करें.

4. कच्छी भाकरी

सामग्री  

 1. 2 कप बाजरे का आटा 

  2. आटा गूंधने के लिए थोड़ा गरम पानी 

   3. थोड़ा सा घी

    4. नमक स्वादानुसार.

विधि

एक मिक्सिंग बाउल में बाजरे का आटा व नमक डालें. फिर इस में धीरेधीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंधें. तैयार आटे से छोटीछोटी बौल्स बनाएं. अब आटे की 1 बौल लें और उसे अपनी हथेली से चपटा करें. इस के बाद चपटी लोई (भाकरी) पर आटा छिड़कें और इसे चपटा बेल लें. अब तवे को मीडियम आंच पर गरम करें. अब इस भाकरी को तवे पर तब तक पकाएं जब तक इस में से छोटे बुलबुले नजर न आने लगें. अब इसे उलटा कर के दूसरी तरफ से भी थोड़ा पकाएं. अब इस की दोनों तरफ घी लगा कर सुनहरा होने तक पकाएं और तवे से उतार लें. बाकी बौल्स के साथ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं. अब तैयार कच्छी भाकरी को घी, दही या अपनी पसंद की करी के साथ सर्व करें.

5. कच्छी पूरी

सामग्री

1.  2 कप गेहूं का आटा

 2.  आटा गूंदने के लिए पानी

 3.  फ्राई करने के लिए औयल

  4. नमक स्वादानुसार.

विधि

एक मिक्सिंग बाउल में आटा और नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इस में धीरेधीरे पानी डाल कर नर्म आटा लगाएं. अब इस आटे से छोटीछोटी बौल्स बनाएं. प्रत्येक बौल को रोलिंग पिन की मदद से पतला गोल बेल लें. फिर डीप पैन में औयल गरम कर के पूरी को फूलने व सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब इन पूरियों को औयल से निकाल कर पेपर टौवेल पर रख दें. आखिर में इन तैयार कच्छी पूरियों को अपनी पसंद की करी या फिर अचार के साथ सर्व करें.

मिक्स वेज की बात ही अलग है

घर में किसी को लंच या डिनर पर इनवाइट किया हो और वह शाकाहारी हो तो सबसे पहले दिमाग में यही आता है कि क्या बनाया जाए. किसी को बैगन नहीं पसंद तो कोई पनीर नहीं खाता. फिर क्या बनाएं कि थाली की शान बढ़ जाए. ऐसे में मिक्स वेज सबसे बढि़या विकल्प होती है.

सीजनल सब्जियों के मिश्रण से बनी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. और अब आप इसमें सनराइज़ सब्जी मसाला से स्वाद का जादू भी जगा सकती हैं. इस मसाले के इस्तेमाल से आपको अलग-अलग मसालों का सही संतुलन बनाने के झंझट से मुक्ति तो मिलेगी ही, आप अपनी डिश भी कम समय में तैयार कर सकेंगी. अब किचन के काम से समय बचेगा तो मेहमानों के साथ ज्यादा समय भी बिता पाएंगी.

मिक्स वेज

सामग्री

  1. 2 कप सीजनल सब्जियां कटी
  2. 1 प्याज कटा
  3. 1 टमाटर कटा
  4. 1 छोटा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट
  5. 1 बड़ा चम्मच सनराइज़ सब्जी मसाला
  6. नमक स्वादानुसार
  7. तेल जरूरतानुसार
  8. थोड़ी सी धनियापत्ती गार्निश के लिए.

विधि

पैन में तेल गरम कर सब्जियों को हल्का फ्राई कर लें. अब इसी तेल में प्याज भूनें. अदरकलहसुन का पेस्ट भी मिलाएं और चलाते हुए भूनें. अब टमाटर मिक्स करें और टमाटर गलने तक भूनें. फिर सब्जियों को इसमे अच्छी तरह मिक्स करें. अब सनराइज़ सब्जी मसाला मिलाएं और मिक्स करके धीमी आंच पर ढक कर पकाएं. बीच में चलाती रहें ताकि सब्जियां जलें न. सब्जियां पक जाने पर थोड़ी देर चलाते हुए भूनें और फिर सर्विंग डिश में निकाल लें. धनियापत्ती से गार्निश कर परोसें.

घर में झट से बनाएं मैकरोनी सलाद और आलू टिक्की

हमारी चटोरी जीभ रोजना कुछ न कुछ चटपटा खाने के लिए मांगती रहती है. बाहर का डेली जंक फूड खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. ऐसे में आप घर में कुछ टेस्टी एंड चटपटा डिश बनाए. घर में झट से बनाए मैकरोनी सलाद और आलू टिक्की

1.  मैकरोनी सलाद

सामग्री सलाद ड्रैसिंग की

  1. 2 बड़े चम्मच सिरका
  2. 1/2 छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब
  3. 1 बड़ा चम्मच औलिव औयल
  4. 2 बड़े चम्मच पाइनऐप्पल सिरप
  5. 1/2 छोटा चम्मच लहसुन द्य  नमक स्वादानुसार.

सामग्री सलाद की

  1. मैकरोनी
  2. 1 कटा खीरा
  3. 1 प्याज कटा
  4. पाइनऐप्पल कटा
  5. 1 गाजर कटी
  6. 1-1 लाल, पीली व हरी शिमलामिर्च कटी.

विधि

एक पैन में मैकरोनी को उबाल कर छान लें. फिर इस में सभी सब्जियां डालें. फिर इसे सलाद में डाल कर फ्रिज में ठंडा कर सर्व करें.

2. पैशल आलू टिक्की

सामग्री

  1. 200 ग्राम आलू उबले व मैश किए
  2. 2 बड़े चम्मच अरारोट पाउडर
  3. 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
  4. 1/2 कप ब्रैडक्रंब्स
  5. तलने के लिए रिफाइंड औयल
  6. नमक स्वादानुसार.

सामग्री भरावन की

  1. 1/4 कप धुली मूंग दाल
  2. 1 बड़ा चम्मच हरे मटर उबले
  3. 1 बड़ा चम्मच काजू छोटे टुकड़ों में कटे
  4. 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  5. 1 बड़ा चम्मच बादाम पाउडर
  6. 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  7. 1 छोटा चम्मच धनिया व मिर्च पाउडर
  8. 1 छोटा चम्मच अदरक
  9. हरीमिर्च बारीकी कटी
  10. 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  11. 2 छोटे चम्मच रिफाइंड औयल
  12. 1 बड़ा चम्मच बेसन
  13. 1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती बारीक कटी
  14. नमक स्वादानुसार.

विधि

भरावन के लिए दाल में ज्यादा पानी डाल कर खुले में उबालें. दाल सिर्फ गलनी चाहिए. पानी से निथार कर अलग रखें. एक नौनस्टिक पैन में तेल गरम कर के बेसन डालें. फिर दाल डाल कर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. उस में सभी मसाले, मटर, ड्राईफू्रट आदि मिला दें. मैश किए आलू में अरारोट पाउडर, चावल का आटा व नमक अच्छी तरह मिलाएं. एक बड़े नीबू के आकार का मिश्रण लें. बीच में अच्छी तरह भर कर बंद करें और टिक्की का आकार दें. प्रत्येक टिक्की को ब्रैडक्रंब्स में लपेट कर नौनस्टिक पैन में तेल गरम कर के सुनहरा होने तक तल लें.

इसे चटनी, सोंठ, दही, नमकीन, सेव डाल कर सर्व करें.

 

थोड़ा मीठा थोड़ा चटपटा स्पाइसी मिक्स्चर

अपने बच्चों के लिए घर में बनाएं ये चटपटे स्नैक्स. शाम वाली भूख से हम सभी परेशान रहते है आखिर क्या खाएं क्या बनाएं. चिंता छोड़िए और घर पर बनाए ये टेस्टी स्पाइसी मिक्स्चर और मेवा कटलेट.

  1. स्पाइसी मिक्स्चर

सामग्री

  1. 3कप कौर्नफ्लैक्स
  2. 3बड़े चम्मच काजू
  3. 2टुकड़ा
  4. 1बड़ा चम्मच किशमिश
  5. 8-10बादाम
  6. 3बड़े चम्मच मूंगफली
  7. 1बड़ा चम्मच रिफाइंड औयल
  8. 5-6करीपत्ते
  9. 1/8छोटे चम्मच हींग पाउडर
  10. 1/2छोटा चम्मच हलदी पाउडर
  11. 1छोटा चम्मच चाटमसाला
  12. 1/2छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  13. 1/2छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  14. 2छोटे चम्मच चीनी
  15. काला नमक व सादा नमक स्वादानुसार.

विधि

एक नौनस्टिक कड़ाही में तेल गरम कर काजू और बादाम को डाल सुनहरा होने पर निकाल लें. आंच धीमी ही रखें. फिर मूंगफली भून कर निकाल लें. बचे तेल में हींग पाउडर, करीपत्तों, हलदी पाउडर व अन्य सूखे मसाले और कौर्नफ्लैक्स को डाल कर मिलाएं. फिर सारे मेवे डाल दें. तैयार मिक्स्चर स्टोर कर के रखें.

2.  मेवा कटलेट

सामग्री

  1. 2चुकंदर मीडियम आकार के
  2. 150 ग्राम आलू उबले व मैश किए
  3. 2 ब्रैड पीस द्य  2 बड़े चम्मच अरारोट पाउडर
  4. 2 बड़े चम्मच बेसन
  5. कटलेट तलने के लिए रिफाइंड औयल
  6. नमक स्वादानुसार.

सामग्री भरावन की

  1. 10-12काजू दो टुकड़ा
  2. 1/4 कप तिल
  3. 2 बड़े चम्मच बादाम बारीक कटे
  4. 2 छोटे चम्मच काजू पाउडर
  5. 10-12 किशमिश
  6. 1/2छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
  7. 100 ग्राम पनीर द्य  थोड़ी सी धनियापत्ती बारीक कटी.

विधि

चुकंदर को 1 सीटी आने तक उबाल लें. ठंडा कर के छील कर कद्दूकस कर लें. इस में मैश किए आलू व ब्रैड पीस कर मिला दें. अरारोट पाउडर, बेसन व नमक मिलाएं. भरावन की सामग्री के लिए काजू टुकड़ा और तिल को छोड़ कर कद्दूकस कर के पनीर में बाकी सारी चीजें मिला दें. थोड़ाथोड़ा मिश्रण ले बीच में पनीर वाली भरावन रख कर बंद करें व कटलेट का आकार दें. तिल में लपेटें व बीच में एक काजू का टुकड़ा लगा दें. धीमी आंच पर गरम तेल में करारा फ्राई कर के चटनी व सौस के साथ सर्व करें.

Sunrise Masala: बनाओ ऐसी मटन करी जो हर दावत को बना दे स्पेशल

चाहे वो कोलकाता का मटन रेज़ाला हो या फिर बिहारी मटन करी, नाम सुनने भर से मुंह में पानी आ जाता है. घर में कोई खास मेहमान आया हो, फैमिली के साथ घर पर छोटी सी शाही दावत करनी हो या दोस्तों के साथ डिनर, मटन तो लगभग हर नॉनवेज पसंद करने वालों की दावत की शान है. यह बात भी सच कि मटन का स्वाद उसकी क्वालिटी के साथ-साथ उसे बनाने के तरीके और मसालों के सही संतुलन पर निर्भर करता है. कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा मसाले डालने से इसका स्वाद बढ़ता है तो कई सोचते हैं कि जितने कम मसाले उतना बेहतर मटन का जायका.

जबकि मटन बनाने के लिए मसालों के सही मिश्रण और संतुलन का होना बेहद जरूरी है. लेकिन अब टेंशन की कोई बात नहीं क्योंकि सनराइज़ मीट मसाला आपकी मटन गे्रवी को न सिर्फ जायकेदार बनाएगा बल्कि आप इसकी मदद से झटपट मटन

डिश भी तैयार कर लेंगी. सनराइज़ मीट मसाले में है मसालों का सही मिश्रण जो आपको घर की बनी मटन करी की याद दिला देगा.

स्पेशल मटन करी

सामग्री

  1. 1 किलोग्राम मटन
  2. 1 कप प्याज की प्यूरी
  3. 1 कप टमाटर की प्यूरी
  4. 1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  5. 1 सनराइज़ मीट मसाला
  6. नमक स्वादानुसार.

स्पेशल मटन करी कैसे घर पर बनाए, देखें पूरी रेसिपी की विधि

सबसे पहले मटन को 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 1/2 चम्मच सनराइज़ मीट मसाला से मैरीनेट कर कुछ देर के लिए रख दें. उसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर ओनियन प्यूरी को सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर की प्यूरी भी मिला दें और कुछ देर भून कर मैरीनेट किया हुआ मटन इसमें मिला कर अच्छी तरह मिक्स करेें. इसा के साथ आप अब नमक और पानी मिला कर मटन अच्छी तरह पका लें. आखिरी में प्याज और धनियापत्ती से गार्निश कर परोसें. जायकेदार मटन करी खा कर लोग उंगलियां चट जाएंगे

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें