भारत की सबसे युवा ‘सेल्फ मेड’ महिला नेहा नारखेड़े, 37 साल की उम्र में 4700 करोड़ रुपए की संपत्ति अजीत करके जहां देश का गौरव बढ़ाया है वहीं महिलाओं को एक बार फिर सशक्त रूप में स्वयं को प्रस्तुत करके एक उदाहरण बन गई है.

आइए! आज आपको हम मिलाते हैं महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी नेहा नारखेड़े से . जिसने सिर्फ 37 साल की उम्र में भारत की सबसे युवा ‘सेल्फ मेड’ महिला का मुकाम हासिल किया है. नेहा नारखेड़े ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है, वह ‘कंफ्लुएंट’ की सह संस्थापक भी हैं. प्रतिष्ठित फोर्ब्स की लिस्ट में भी नेहा नारखेड़े अपनी जगह बना चुकी हैं. इस तरह नेहा ने जहां देश की युवा पीढ़ी को अपने उद्यम से प्रेरणा दी है वही दुनिया में भारत का नाम भी रोशन किया है.

एक महत्वपूर्ण मुकाम

आमतौर पर महिलाओं को हमारे देश में इस दृष्टि से देखा जाता है कि मानो एक आम गृहणी और बच्चे पैदा कर वंश वृद्धि की हाड मांस की पुतली . मगर जब यह महिलाएं बाहर निकलती हैं तो दूसरी महिलाओं को ही नहीं पुरूष को भी पीछे छोड़ने का माद्दा रखती हैं, यह बारम बार सिद्ध हुआ है.

और इस सच्चाई को नेहा ने फिर दुनिया को बताया है.

पुणे में जन्मी नेहा नारखेड़े ने  37 साल की उम्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह असाधारण  है. नेहा नारखेड़े ने IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में जगह बनाई है. दुनिया के धनपतियों की इस लिस्ट में नेहा नारखेड़े सबसे युवा सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर हैं.

नेहा नारखेड़े की प्रारंभिक पढ़ाई पुणे में ही हुई, हालांकि बाद में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई .

नेहा नारखेड़े ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की, वह ‘कंफ्लुएंट’ की सह संस्थापक हैं. इसके अलावा आपाचे काफ्का जो कि एक ओपन सोर्स मेसेजिंग सिस्टम है, को डिवेलप करने में नेहा नारखेड़े की महत्ती भूमिका  है, वर्तमान में नेहा कई तकनीकी कंपनियों में सलाहकार और निवेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

हारुन इंडिया रिच लिस्ट में नेहा नारखेड़े को 336वां स्थान मिला है, उनकी अनुमानित संपत्ति 4700 करोड़ रुपए की है.

नेहा नारखेड़े अपनी कंपनी शुरू करने से पहले प्रतिष्ठित लिंक्डइन और ओरैकल के लिए काम कर चुकी हैं, वह अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर बनाने वाली टीम का हिस्सा थीं, उन्होंने 2014 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की. 15 साल पहले नेहा नारखेड़े अमेरिका चली गई थीं और वहीं से मास्टर्स की डिग्री ली, उन्होंने अपना ग्रैजुएशन पुणे विश्वविद्यालय से ही किया था.

दुनिया की प्रसिद्ध

फोर्ब्स की अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भी नेहा नारखेड़े ने 57वां स्थान हासिल किया था. इससे पूर्व 2018 में फोर्ब्स ने टेक से जुड़ी महिलाओं की लिस्ट में नेहा नारखेड़े का नाम शामिल किया था. हुरुन इंडिया के मुताबिक, लिस्ट में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले कुल 1103 लोगों को शामिल किया गया था.

इस तरह भारतीय परिवेश के लिए विशेष तौर पर हमारे पुरुष समाज को यह एक ऐसा उदाहरण दुनिया ने गौरवशाली भूमिका के साथ दिखलाया है जिससे प्रेरणा लेकर के देश की महिलाओं में ऊंचा मुकाम हासिल करने का हौसला पैदा होगा .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...